न्यूज़ कवरेज के दौरान चोटिल हुए वरिष्ठ प्रेस फोटोग्राफर बब्ली, आज होगा ऑपरेशन

हल्द्वानी। वरिष्ठ प्रेस छायाकार राजेन्द्र बिष्ट ‘बबली’ न्यूज़ कवरेज के दौरान घायल हो गए हैं। उनके पैर में गंभीर चोट आ गई है। उनका इलाज हल्द्वानी के निजी हॉस्पिटल में चल रहा है। मंगलवार को दोपहर के समय राजेंद्र बिष्ट राजकीय मेडिकल कॉलेज में खबर को कवर करने गए थे। जहां पर उनका पैर फिसल गया। बब्ली के घुटने में गंभीर चोट आई है। कल उनके घुटने का ऑपरेशन किया जाएगा। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सभी सदस्यों ने वरिष्ठ उनके जल्द ठीक होने की कामना की है।
सी दौरान अस्पताल में हालचाल जानने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश तिवारी, प्रदेश मंत्री विपिन पांडे, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष वीरेंद्र बिष्ट, वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद जोशी समेत कई पत्रकार साथी पहुंचे। शहर के पत्रकारों ने राजेन्द्र बिष्ट बब्ली के शीघ्र स्वास्थ लाभ की कामना की है।
