तो…क्या भाजपा का दामन थामेंगे कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष किशोर उपाध्याय उत्तराखण्ड में कांग्रेस को झटका दे सकते हैं। उनके भाजपा में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार भाजपा टीहरी सीट पर उन्हें प्रत्याशी घोषित कर सकती है। बता दें कि उत्तराखण्ड में दल बदल की राजनीति इस समय हावी है। भाजपा के कई दिग्गज नेता जहां कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं तो वहीं कांग्रेस के भी कई नेताओं ने भाजपा के पाले में जाने में कसर नहीं छोड़ी है। भाजपा महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या को अपने खेमे में कर चुकी है और उन्हें नैनीताल सीट से प्रत्याशी भी घोषित कर दिया है। तो वहीं अब पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के बारे में भी राजनीतिक हलकों में कहा जा रहा है कि वो भाजपा में शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस में किशोर उपाध्याय को लेकर सामान्य हालात नहीं हैं। खुद किशोर उपाध्याय भी इस माहौल को भांप चुके हैं। कांग्रेस उन्हें सभी पदों से मुक्त कर चुकी है। जिसके बाद किशोर पार्टी से अलग-थलग दिखाई दे रहे हैं। टीहरी से भाजपा उन्हें प्रत्याशी बनाएगी ऐसी बातें सामने आ रही हैं। जिसे लेकर कयासों का दौर चल रहा है। हालांकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक तो इससे इनकार कर रहे हैं लेकिन सूत्र इसकी प्रबल संभावना जता रहे हैं कि किशोर की भाजपा में एंट्री होनी ही है।

Ad
यह भी पढ़ें 👉  ‘मैगी प्वाइंट’ के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, दो लोगों की मौत हो गयी