कालएढूंगी कोतवाली का एसपी सिटी मनोज कत्याल ने किया निरीक्षण, नशेड़ियों की खैर नहीं

ख़बर शेयर करें -

कालाढूंगी। शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार कत्याल ने कालाढूंगी कोतवाली पहुंचकर कोतवाली का निरीक्षण किया। अपने वार्षिक निरीक्षण के दौरान उन्होंने ने कोतवाली स्टाफ के साथ बैठक लेकर क्षेत्र के सभी हिस्ट्री शीटरों पर कड़ी नजर रखने व क्षेत्रवासियों से आपसी तालमेल बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो भी पफरियादी आये वह मायूस होकर नही लौटना चाहिए हर किसी को इंसाफ मिले यह सोचकर पुलिस अपना कार्य करे। उन्होंने रात्रि गश्त, बैंक व एटीएम ड्यूटी के बारे में भी पूछताछ की। क्षेत्र में फैले नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के भी कड़े निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र में नशेड़ियों के अड्डों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में चौथी महिला को खूंखार जानवर ने मार डाला_कैमरा ट्रैप, गश्त और मुआवजा मिलेगा

उन्होंने आपराधिक रजिस्टर सहित अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही माल खाना सहित शस्त्र भी देखे। बंदीगृह व बैरक का भी निरीक्षण करते हुए सफाई का खास ख्याल रखने की भी बात कही। उन्होंने पुराने वाहनों के वादों का निपटारा करते हुए उनकी नीलामी किये जाने के भी निर्देश दिए। इसी के साथ उन्होंने क्षेत्र के संभ्रांत लोगों के साथ भी अच्छा व्यवहार किए जाने की बात कही। इस दौरान कोतवाल अरुण कुमार सैनी, उपनिरीक्षक पंकज जोशी, बेलपड़ाव चौकी प्रभारी राजवीर नेगी, कोटाबाग चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह राणा, एसआई तनवीर आलम, जयवीर सिंह, शादाब खान, जयपाल सिंह, पूजा रानी आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

Ad