Tanuja Joshi: हल्द्वानी की गुलमोहर गर्ल को व्यापार मंडल में मिली जिम्मेदारी

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल संपूर्ण भारत ने महिला कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है। गुलमोहर गर्ल के नाम से मशहूर तनुजा जोशी को संगठन के महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। मंजू दानू बिष्ट एवं कल्पना रावत को उपाध्यक्ष तथा दीप्ती चुफाल को महिला लीगल सेल की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। कुसुमखेड़ा में बैठक को सम्बोधित करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा ने बताया कि हमारा व्यापार संगठन तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में आज महिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  चैकिंग के दौरान काठगोदाम पुलिस ने पकड़ी तीन किलो चरस, तस्कर गिरफ्तार

उपरोक्त महिलाओं के मनोनयन के अलावा नगर महिला कार्यकारिणी में सुरभि रस्तोगी को उपनगर सचिव, डा. अंकिता चंदाना को नगर सचिव, रेनु डसीला को उपनगर सचिव, रेनु शर्मा को नगर उपाध्यक्ष का पदभार सौंपा गया है। प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा ने कहा कि जल्द ही महिला प्रदेश अध्यक्ष तनुजा जोशी द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।

बैठक में प्रदेश महामंत्री लाखन निगल्टिया, पुनर्वा महिला समिति अध्यक्ष लता बोरा, सचिव शांति जीना, उषा कुमार, सदस्य लाइंस क्लब संजय त्यागी, अतुल गुप्ता, नगर अध्यक्ष डिम्पल पांडे, चंदन सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष भुवन भट्ट, प्रदेश प्रभारी अतुल गुप्ता, संगठन मंत्री भूपेश बिष्ट, मुखानी मंडल महामंत्री बालम जोशी, प्रदेश सचिव अमित चौहान, दीपक जोशी, युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित कर्मयाल, राहुल जोशी, महिला नगर अध्यक्ष मेघा जोशी, काजल खत्री, ज्योति अवस्थी, मंजू शाह, योगिता बनोला, मोनिका शर्मा, लव बक्शी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Ad