बड़ी खबर तो ये है……भारत सरकार ने पाकिस्तान के यूट्यूब चैनलों पर से बैन हटा दिया

ख़बर शेयर करें -

नई दिल्ली। भारत सरकार ने पाकिस्तान के लोकप्रिय यूट्यूब चैनलों पर लगाए गए प्रतिबंध को हटा लिया है। यह फैसला 2 जुलाई 2025 को लिया गया, जिससे दोनों देशों के बीच डिजिटल और सांस्कृतिक जुड़ाव को फिर से गति मिल सकती है।

यह प्रतिबंध 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद लगाया गया था, जिसमें 26 नागरिकों की जान चली गई थी। सुरक्षा चिंताओं के तहत भारत ने दर्जनों पाकिस्तानी चौनलों और कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लॉक कर दिया था।

हालांकि अधिकांश पाकिस्तानी चैनल्स को अब भारत में फिर से एक्सेस किया जा सकता है, कुछ प्रमुख सितारों के सोशल मीडिया अकाउंट्स अब भी प्रतिबंधित हैं। इसके अंतर्गत शामिल हैं। जिनके अकाउंट ब्लॉक हैं उनमें महिरा खान, फवाद खान, हानिया आमिर, इक़रा अज़ीज़, वहाज अली, फरहान सईद हैं।

यह भी पढ़ें 👉  4 लेबर कोड विशेषताएं एवं मुख्य बिंदु! सभी श्रमिकों के लिए न्यूनतम मज़दूरी, समय पर वेतन भुगतान...

भारत में पाकिस्तानी चैनलों पर से प्रतिबंध हटने के बाद लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रया देखने को मिल रही है। लोगों ने इसका स्वागत भी किया है और निराशा भी व्यक्त की है। खुशी उन लोगों को है जो पाकिस्तानी ड्रामा बड़े शौक से देखते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  4 लेबर कोड विशेषताएं एवं मुख्य बिंदु! सभी श्रमिकों के लिए न्यूनतम मज़दूरी, समय पर वेतन भुगतान...

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए कड़े कदम उठाए। इसके जवाब में पाकिस्तान ने भी भारतीय गानों और फिल्मों को अपने एफएम रेडियो और टेलीविज़न पर बंद कर दिया था।

भारत सरकार की ओर से अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि जिन कलाकारों के अकाउंट्स अब भी ब्लॉक हैं, उन्हें कब तक अनब्लॉक किया जाएगा। लेकिन सूत्रों के अनुसार, यह प्रक्रिया चरणबद्ध ढंग से की जा सकती है।

Ad Ad
Ad