जानी मानी गायिका लता मंगेशकर नहीं रहीं

ख़बर शेयर करें -

अपनी आवाज़ और गायकी के अंदाज़ से भारत का नाम दशकों तक दुनिया में रौशन करने वालीं स्वर कोकिला से मशहूर जानी-मानी गायिका लता मंगेशकर का रविवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें इसी साल जनवरी महीने की शुरुआत में कोविड संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था। स्थिति में सुधार नहीं होने के बाद वह हफ़्तों से आईसीयू में थीं। बता दें, 92 वर्षीय गायिका ने कई भाषाओं में 1000 से अधिक हिंदी फिल्मों में गाने रिकॉर्ड किए हैं। 28 नंवबर 1921 में लता मंगेशकर का जन्म हुआ हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। लता मंगेशकर को भारतीय सिनेमा में अहम योगदान देने के लिए पद्म भूषण, पद्म विभूषण, दादा साहब फाल्के पुरस्कार समेत कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। उनका नाम गिनीज वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड में भी शामिल है। उन्होंने बहुत ही छोटी उम्र में ही गायकी की शुरुआत कर दी थी। पिता के निधन के बाद उनपर परिवार की जिम्मेदारी आ गई थी।

Ad
यह भी पढ़ें 👉  सुप्रीम कोर्ट ने देशभर में बुलडोजर कार्रवाई पर रोक लगाई, राज्यों को जारी किया निर्देश