रिश्तों का कत्ल-चचेरे भाइयों को राखी बांधने आई बहन से हैवान भाइयों ने किया दुष्कर्म, विरोध करने पर जान से मारा

सामूहिक दुष्कर्म के बाद चचेरी बहन की हत्या का यह मामला जबलपुर का है। जिले के रांझी थाना क्षेत्र में दो सगे भाइयों ने अपनी ही चचेरी बहन से गैंगरेप किया। जब बहन ने गलत काम का विरोध किया तो दोनों भाइयों ने उसे बुरी तरह से पीटा। अधमरी हालत में आरोपी बहन को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीड़िता रक्षाबंधन के मौके पर मुंबई से जबलपुर भाइयों के घर आई थी। लड़की का परिवार कुछ महीनों पहले ही जबलपुर से मुंबई शिफ्ट हुआ था। कुछ समय पहले लड़की की दादी मुंबई गई थी, दादी ने रक्षाबंधन के पहले पोती से जबलपुर चलने के लिए कहा था। जिसके बाद वह अपनी दादी के साथ 10 अगस्त को जबलपुर आई थी।
पीड़िता ने अपने भाइयों और परिवार के साथ अच्छे से रक्षाबंधन मनाया। 16 अगस्त को परिवार के लोग कहीं गए थे। इस दौरान चचेरी बहन को अकेला पाकर दोनों भाइयों ने उसके साथ जोर जबरदस्ती करनी चाही। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और गैंगरेप किया। इस दौरान दोनों भाइयों ने मिलकर उसे बेरहमी से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। लड़की के पिता ने 23 अगस्त को एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा से मिलकर जांच की मांग की। तहसीलदार की उपस्थिति में शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने संदेह के आधार पर एक भाई को पकड़कर पूछताछ की तो उसने सारी वारदात बताई और गुनाह कबूल कर लिया। दूसरा भाई फरार है।


