शर्मनाक- बल्ब फैक्ट्री में मालिक ने की किशोरी के साथ गंदी हरकत
काशीपुर। बल्व बनाने की फैक्ट्री में काम करने वाली किशोरी ने फैक्ट्री मालिक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। सीओ के निर्देश पर आईटीआई थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर आरोपी फैक्ट्री स्वामी को गिरफ्तार कर लिया। बाजपुर रोड स्थित औद्योगिक संस्थान में आलोक अग्रवाल की जगन फैक्ट्री है। इसमें बल्व बनाने का काम होता है। सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि इस फैक्ट्री में कई किशोरियां भी काम करतीं हैं। एक किशोरी ने सोमवार को आईटीआई थाने में तहरीर देकर फैक्ट्री स्वामी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। मामला संज्ञान में आने पर उन्होंने स्वयं जांच की तो प्रथम दृदृष्टया आरोप सही पाया गया। पीड़िता ने बताया कि आलोक पहले भी उसके साथ छेड़छाड़ कर चुका है। पुलिस ने फैक्ट्री में काम करने वाली अन्य महिलाओं से भी जानकारी जुटाई। सीओ वर्मा ने बताया कि आईटीआई थाने में छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट में नामजद केस दर्ज कर आरोपी आलोक को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि बाजपुर रोड पर एक आवासीय कॉलोनी में रहने वाले आलोक अग्रवाल की बल्व फैक्ट्री में अधिकतर महिला कर्मचारी हैं। इनमें किशोरियां भी शामिल हैं। आसपास के दुकानदारों का कहना है कि रात आठ बजे से सुबह आठ बजे वाली रात की पाली में भी महिलाएं ही काम करतीं हैं।
