उत्तराखण्ड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद से मदन कौशिक की छुट्टी, इन्हें मिली कमान…

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखण्ड में भारतीय जनता पार्टी ने नतृत्व परिवर्तन करते हुए मदन कौशिक के इस्तीफे के बाद प्रदेश अध्यक्ष की कमान बदरीनाथ के पूर्व विधायक महेन्द्र भट्ट को सौंपी है। उत्तराखंड में भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने की अटकलों के बीच शनिवार को भाजपा ने नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का एलान कर दिया। केंद्रीय नेतृत्व ने बदरीनाथ के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। दिल्ली में बुधवार को भाजपा के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हुई थी। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में यह जानकारी दी गयी है।

Ad