उत्तराखण्ड में विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति आयु सीमा बढ़ी, अब इतने वर्ष तक देंगे सेवाएं

ख़बर शेयर करें -

प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के उद्देश्य से विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति आयु सीमा पांच साल बढ़ाने का ऐलान किया है। अब सेवानिवृत्त होने की आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष कर दी गई है, जिससे राज्य के विशेषज्ञ डॉक्टरों को बड़ी राहत मिलेगी।

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने इस निर्णय की घोषणा करते हुए कहा कि इससे प्रदेश के 550 विशेषज्ञ डॉक्टरों को लाभ होगा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस कदम से खासकर दूरदराज के ग्रामीण इलाकों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी पूरी होगी, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, फाइनल में पहुंचा उत्तराखंड

60 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद विशेषज्ञ डॉक्टरों को विकल्प दिया जाएगा, जिसके बाद वे मुख्य परामर्शदाता के रूप में तैनाती पाएंगे। हालांकि, उन्हें प्रशासनिक जिम्मेदारी और वित्तीय दायित्व नहीं सौंपे जाएंगे, और उनकी पदोन्नति भी नहीं होगी। इसके साथ ही, वे राजकीय कर्मचारियों की तरह वेतन वृद्धि और अन्य सेवा लाभों के पात्र होंगे।

Ad