हद है…………….फ्लाइट में कपड़े उतारकर घूमने लगी महिला, प्लेन में बगले छुपाते रहे लोग

ख़बर शेयर करें -

अबु धाबी से मुंबई आ रही विस्तारा एयरलाइन की फ्लाइट (यूके-256) में इटली की रहने वाली एक महिला ने कपड़े उतार दिए और इधर-उधर घूमने लगी। रोकने पर महिला ने क्रू मेंबर्स से बदसलूकी की और हाथापाई पर भी उतारू हो गई। मुंबई में फ्लाइट लैंड होते ही क्रू मेंबर की शिकायत पर महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इटली रहने वाली महिला की पहचान पाओला पेरुशियो के रूप में हुई है। फ्लाइट में वह नशे में थी। उन्होंने बताया आरोपी महिला के खिलाफ जांच पूरी करने के बाद चार्जशीट दाखिल की गई है। उस पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है, जिसके बाद महिला को जमानत दे दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  जस्टिस सूर्यकांत बनेंगे देश के अगले मुख्य न्यायाधीश, CJI भूषण आर. गवई ने की सिफारिश

पुलिस ने बताया, इटली की रहने वाली महिला फ्लाइट के दौरान बिजनेस क्लास में जाकर बैठ गई, जबकि उसके पास इकोनॉमी क्लास का टिकट था। उसने एक क्रू मेंबर को मुक्का मारा तो एक पर थूका भी। इसके बाद महिला ने कपड़े उतार दिए और इधर-उधर घूमने लगी। महिला के इस तरह के व्यवहार से फ्लाइट में हंगामा मच गया। इसके बाद कैप्टन के निर्देश पर क्रू मेंबर ने महिला को पकड़ा और उसे कपड़े पहनाए। महिला को एक सीट से बांध दिया गया और फ्लाइट के लैंड होने पर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस मामले में विस्तारा एयरलाइंस की ओर से भी बयान जारी किया है।

Ad