हल्द्वानी के इस कांग्रेस नेता को पुलिस ने ज़िले की सीमा से बाहर ले जाकर छोड़ा….

दबंग युवक कांग्रेस नेता ह्रदयेश कुमार को जिलाधिकारी ने जिलाबदर कर दिया है। जिसके बाद देर रात काठगोदाम पुलिस हिरदेश को नैनीताल ज़िले की सीमा से बाहर छोड़ आई। पुलिस का अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने
दमुवाढूंगा निवासी हिस्ट्रीशीटर हदयेश कुमार को जिला बदर कर दिया है। शनिवार रात काठगोदाम पुलिस ने उसे जिले की सीमा से बाहर ले जाकर छोड़ दिया। हृदयेश कुमार यूथ कांग्रेस में प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी था। हाल ही में वार्ड नंबर 37 निवासी एक व्यक्ति ने उसके खिलाफ धमकी देेने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था, बाद में उसे जमानत मिली।
जिलाधिकारी की अनुमति के बाद एसएसपी ने उसे जिला बदर करने के आदेश जारी किए थे। उस पर विभिन्न धाराओं में 14 मुकदमें दर्ज है। उसे नैनीताल जिले की सीमा से बाहर उधमसिंह नगर के पंतनगर थाना क्षेत्र की सीमा में छोड़ दिया गया। अब उसका छह महीने तक नैनीताल जिले की सीमा में घुसना प्रतिबंधित रहेगा।
