पांच साल कई जगह लेकर घूमा…महिला के गंभीर आरोपों में फंसा RCB का ये तेज़ गेंदबाज़

ख़बर शेयर करें -

रॉयल चौलेंजर्स बेंगलुरु के फास्ट बॉलर यश दयाल पर यौन उत्पीड़न और शोषण के आरोप में एफआइआर दर्ज हुई है। एक महिला का क्रिकेटर पर आरोप है कि उन्होंने शादी का झूठा वादा करके यौन संबंध बनाए। महिला ने 21 जून को मुख्यमंत्री के ऑनलाइन शिकायत पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी। शुरुआती जांच के बाद इंदिरापुरम पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया। पुलिस जल्द क्रिकेटर को अरेस्ट कर सकती है।

क्रिकेटर पर ये आरोप गाज़ियाबाद की रहने वाली एक महिला ने लगाए हैं। पीड़िता का दावा है कि वह पहली बार यश दयाल से 2019 में सोशल मीडिया पर मिली थी। इसके दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। आरोप है कि दयाल ने उससे शादी करने का वादा किया और शारीरिक संबंध बनाए। रिलेशनशिप के दौरान दयाल बेंगलुरु, दिल्ली और प्रयागराज सहित कई जगहों पर ले गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में पुलिस ने खोला ‘लिफाफा गैंग’ का चिठ्ठा, लिफाफे बरामद, तीन गिरफ्तार

आरोप है कि जब भी महिला ने शादी पर ज़ोर दिया तो उसने कथित तौर पर उसे अपने करियर में सेटल होने तक इंतज़ार करने के लिए कहा। महिला का दावा है कि हाल ही में उसके प्रति दयाल का बर्ताव बदल गया। लगभग एक महीने पहले उसने उसे इग्नोर करना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर उसे ब्लॉक कर दिया। शादी करने से इनकार कर दिया।

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में दावा किया है कि दयाल ने उसे अपने परिवार से मिलवाया। उस अपने परिवार में इस तरह से पेश किया गया जैसे वे शादीशुदा कपल हों। महिला ने आरोप लगाया कि रिलेशनशिप के दौरान दयाल ने उससे पैसे भी लिए। क्रिकेटर का दूसरी महिलाओं के साथ संबंध होने का भी आरोप लगाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में पुलिस ने खोला ‘लिफाफा गैंग’ का चिठ्ठा, लिफाफे बरामद, तीन गिरफ्तार

महिला ने अपने दावों के समर्थन में चौट रिकॉर्ड, स्क्रीनशॉट, वीडियो कॉल रिकॉर्डिंग और फोटो आदि होने की बात कही है। महिला ने पुलिस को यह भी बताया कि वह डिप्रेशन से जूझ रही थी, जिसके लिए उसने इलाज करवाया था।

रिपोर्ट्स में पुलिस के हवाले से बताया गया कि दयाल ने पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज कराया है। पुलिस जल्द ही क्रिकेटर को गिरफ़्तार कर सकती है। पीड़िता की मेडिकल जांच भी जल्द ही कराई जा सकती है। दूसरी तरफ, क्रिकेटर दयाल और उनके परिवार ने अभी तक इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

Ad Ad
Ad