उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष आम आदमी पार्टी में शामिल, सिसोदिया ने दिलाई सदस्यता

नई दिल्ली। उत्तराखंड में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। दिल्ली में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उन्हें जोत सिंह बिष्ट औऱ उनके बेटे हेमंत बिष्ट को पार्टी की सदस्यता दिलाई। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने शुक्रवार को पार्टी से नाता तोड़ते हुए आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। हाल में विधानसभा चुनाव में धनोल्टी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रहे बिष्ट ने कहा कि उन्होंने पार्टी की अंतहीन अंतर्कलह से क्षुब्ध होकर त्यागपत्र दिया है।
