उत्तराखंड:-पड़ रही है कड़ाके की ठंड जानिए कब मिलेगी राहत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड:- मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने बुधवार को कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर बहुत हल्की हल्की बारिश की संभावना जताई है। अन्य जगहों पर मौसम साफ और शुष्क बने रहने की संभावना है।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय सिस्टम कमजोर पड़ गया है। बुधवार को कुछ जगहों पर इसका हल का प्रभाव दिख सकता है। विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादलों के बीच कहीं-कहीं पर छिटपुट बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। 27 जनवरी से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 27 से 31 जनवरी के दौरान कुमाऊं में अधिकांश जगहों पर मौसम साफ रहने की संभावना है। धूप खिली रहने से तापमान में वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की स्वच्छता ही सेवा-2024 कार्यक्रम की शुरुआत

कुमाऊं के प्रमुख स्थानों का तापमान

स्थान अधिकतम न्यूनतम

हल्द्वानी 14.1 8.8

पंतनगर 12.1 9.2

नैनीताल 6.0 2.4

मुक्तेश्वर 5.0 1.0

अल्मोड़ा 14.8 4.8

बागेश्वर 18.5 7.5

चम्पावत 10.1 3.5

पिथौरागढ़ 11.0 4.3

तराई भाबर में कोहरे ने बढ़ाई ठंड

उधम सिंह नगर और नैनीताल जिले के मैदानी इलाकों में मंगलवार को हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह से तापमान में गिरावट आई है। पंतनगर का अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस नीचे आया है। हल्द्वानी के तापमान में भी गिरावट आई है। मंगलवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले दो दिन कड़ाके की सर्दी जारी रहेगी।

Ad