उत्तराखंड :- हरक के निशाने पर कई भाजपा विधायक बढ़ी टूट की संभावना

ख़बर शेयर करें -

भाजपा से निष्कासित और कैबिनेट से हटाए गए पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के साथ भाजपा के कुछ और विधायक भी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि हरक की आमद को देखते हुए कांग्रेस ने कुछ सीटों पर प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया रोकने को कहा है। सोमवार को हरक सिंह कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। उधर, भाजपा ने कांग्रेस में शामिल होने से पहले ही हरक सिंह को कैबिनेट से बर्खास्त कर हीरो की तरह एंट्री करने के उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया बताया जा रहा है कि हरक सिंह के साथ भाजपा के कुछ विधायक भी कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। कांग्रेस की पृष्ठभूमि वाले इन विधायकों के दिल्ली में ही हरक सिंह के साथ मौजूद होने की जानकारी सामने आई है। उधर, सरकार के हरक सिंह रावत को कैबिनेट से बर्खास्त करने के साथ ही भाजपा से भी निष्कासित किए जाने को उनके लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इसे रावत की कांग्रेस में एंट्री का वातावरण हल्का बनाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। इससे पहले पूर्व मंत्री यशपाल आर्य ने भी भाजपा छोड़कर कांग्रेस में वापसी की थी, लेकिन तब आर्य को निष्कासित करने में भाजपा ने इतनी तेजी नहीं दिखाई थी।

Ad
यह भी पढ़ें 👉  dehradun---नफरती भाषण देने पर यति रामस्वरूपानंद गिरी के खिलाफ मुकदमा