उत्तराखण्ड-भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान, लिस्ट में देखिए नाम किन्हें मिली क्या जिम्मेदारी

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट जेपी नड्डा से संस्तुति मिलने के बाद आज प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नई कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा कर दी। भट्ट की नई टीम में महिला और युवा चेहरों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। सोमवार को नई कार्यकारिणी को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के साथ प्रदेश अध्यक्ष भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार की दो दौर की चर्चा हुई थी। नई दिल्ली में हुई दो अलग-अलग बैठकों में कार्यकारिणी में शामिल किए जाने वाले प्रत्येक चेहरे को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने प्रदेश संगठन से जानकारी ली। जिन चेहरों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है उनके नाम इस लिस्ट में हैं।
