हल्द्वानी में ढाई सौ हिन्दू परिवारों ने मेयर से क्या लगाई गुहार….भाजपा जिलाध्यक्ष से भी मुलाकात

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। इंदिरा नगर पुनर्वास कल्याण समिति के तत्वावधान में बनभूलपुरा के इंदिरानगर निवासियों का एक शिष्टमंडल सोमवार को मेयर गजराज सिंह बिष्ट और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट से मिला। इस दौरान समिति के अध्यक्ष आनंद केसरवानी ने मेयर को ज्ञापन सौंपकर रेलवे अतिक्रमण क्षेत्र में रह रहे परिवारों के पुनर्वास की मांग उठाई। शिष्टमंडल ने बताया कि रेलवे की अतिक्रमण भूमि में करीब ढाई सौ हिंदू परिवार लंबे समय से रह रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में पार्षदों ने उठाई सफाई की समस्या, मेयर गजराज बिष्ट ने 15 दिन में समाधान के निर्देश दिए

इनमें अधिकांश लोग गरीब और ओबीसी वर्ग से है। समिति ने मांग की कि सभी परिवारों को एक ही स्थान पर बसाया जाए और उन्हें आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाए ताकि वे अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें। साथ ही उचित स्थान पर पुनर्वास की व्यवस्था किए जाने की मांग की गई। मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने शिष्टमंडल को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। इस दौरान राज्य मंत्री दिनेश आर्य, हरिमोहन अरोड़ा, ओबीसी जिलाध्यक्ष नन्हें कश्यप, एससी जिलाध्यक्ष रवीन्द्र बाली, विनोद जायसवाल, शक्ति केंद्र संयोजक अरविंद केसरवानी, सीमा राठौर, विमला साहू आदि मौजूद रहे।

Ad