इंतज़ार खत्म…कौन बैठेगा नैनीताल जिपं अध्यक्ष की कुर्सी पर….नतीजों की घोषणा

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी गई है। भाजपा की उम्मीदवार दीपा दरम्वाल ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पा नेगी को महज एक वोट से हराया। दीपा को कुल 11 वोट मिले, जबकि पुष्पा नेगी को 10 वोट प्राप्त हुए। एक वोट रद्द कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल - जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव, हाईकोर्ट पहुंची कांग्रेस, कोर्ट ने DM और SSP को पेश होने के निर्देश

परिणामों की घोषणा नैनीताल जिला कोषागार में की गई। कड़े मुकाबले के बाद दीपा दरम्वाल ने अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा बरकरार रखा।

वहीं, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद पर दिलचस्प स्थिति देखने को मिली। भाजपा प्रत्याशी और कांग्रेस की देवकी बिष्ट के बीच बराबर वोट मिलने के कारण फैसला टॉस के माध्यम से किया गया। किस्मत ने देवकी बिष्ट का साथ दिया और वे जिला पंचायत उपाध्यक्ष चुनी गईं। इन परिणामों के बाद जिले में भाजपा और कांग्रेस दोनों को आंशिक सफलता मिली है।

Ad