Uttarakhand: काशीपुर में विधवा से दुष्कर्म, विरोध करने पर चाकू मारा

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर। महिला ने युवक पर घर में घुसकर उसकी विधवा पुत्री के साथ दुष्कर्म करने तथा विरोध करने पर चाकू मारकर घायल करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। मोहल्ला अल्लीखां काली बस्ती निवासी एक महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 26 अप्रैल को सुबह करीब 10 बजे उसकी मानसिक रूप से कमजोर विधवा पुत्री घर के कमरे में सोई हुई थी। तभी मोहल्ला अल्लीखां निवासी मोहसिन पुत्र निसार उसके घर में जबरदस्ती घुस आया और उसकी विधवा पुत्री की गर्दन पर चाकू रखकर जान से मारने की धमकी देते हुए कि अगर तूने शोर मचाया तो इस धारदार चाकू से तेरी गर्दन काट दूंगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के कुमाऊं से सुबह-सुबह दुखद खबर...दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत

इसके बाद आरोपी ने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। पुत्री के शोर मचाने पर पड़ोस में रहने वाले लोगों ने उसकी पुत्री को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। दुष्कर्म का विरोध करने पर पुत्री को चाकू मारकर घायल भी कर दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ धारा 452/354/307 के तहत मुकदमा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है।

Ad