तलाक के बाद पत्नी ने बजवाए ढोल नगाड़े, निकाला रोड शो..मेजर पति सदमे में

ख़बर शेयर करें -

UP के मेरठ का एक तलाक मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। प्रणीता शर्मा और सेना में तैनात मेजर गौरव अग्निहोत्री की शादी 2018 में हुई थी, लेकिन करीब 7 साल बाद 4 अप्रैल 2026 को दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया।

तलाक के तुरंत बाद प्रणीता का ढोल पर डांस करते हुए वीडियो वायरल हो गया, जिसने पूरे मामले को चर्चा में ला दिया। इस पर मेजर के परिवार ने नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि दोनों पक्षों के बीच छवि खराब न करने का समझौता हुआ था, जिसका उल्लंघन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ‘बन्टी’ पीकर मर गए तीन लोग......मंदिर-मस्जिदों से क्या ऐलान हुआ ?

वहीं प्रणीता और उनके परिवार ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने सालों तक मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेली, जिसके बाद यह फैसला लिया गया। अब यह मामला सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन चुका है। जहां कुछ लोग इसे “नई शुरुआत का जश्न” बता रहे हैं, तो कुछ इसे “संवेदनहीनता” कह रहे हैं।

Ad