उत्तराखंड में यहां बांग्लादेशी महिला और साथी श्यामदास गिरफ्तार, दो पासपोर्ट मिले..

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड पुलिस के “ऑपरेशन प्रहार” के तहत हरिद्वार में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी भारतीय पहचान के सहारे रह रही बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया गया है। सत्यापन अभियान के दौरान पकड़ी गई महिला अपनी पहचान “स्वीटी” बताकर रह रही थी, जबकि जांच में उसका असली नाम सलेहा बेगम सामने आया, जो बांग्लादेश के कुमीला जिले की निवासी है।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि उसने फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और भारतीय पासपोर्ट तक बनवा लिया था। उसके पास से बांग्लादेश का पासपोर्ट और नेशनल आईडी कार्ड भी बरामद हुआ, जिससे उसकी वास्तविक नागरिकता की पुष्टि हुई।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी में तेज़ कार ने ठेले के परखच्चे उड़ाए, युवक को मार डाला

इस मामले में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी श्यामदास को भी गिरफ्तार किया गया है। वह महिला के साथ रह रहा था और फर्जी दस्तावेज तैयार कराने में उसकी मदद कर रहा था। दोनों के खिलाफ ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा_गहरी खाई में गिरी पिकअप, 8 लोगों की मौत

एसएसपी नवनीत भुल्लर के अनुसार, यह इस तरह का तीसरा मामला है। पुलिस अब फर्जी दस्तावेज बनाने वाले नेटवर्क की गहन जांच कर रही है। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अब तक 70 से अधिक वांछित और वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

आगामी कांवड़ यात्रा, चारधाम यात्रा और कुंभ मेले को देखते हुए पुलिस सत्यापन अभियान तेज कर संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर बनाए हुए है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad