हल्द्वानी में बेलबाबा के पास बेकाबू रफ्तार का कहर…उत्तर उजाला के नौजवान की मौत, साथी की हालत बेहद नाजुक

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर जिंदगी पर भारी पड़ गया। रामपुर रोड स्थित ट्रांसपोर्ट नगर चौकी क्षेत्र के बेलबाबा के पास मंगलवार देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है।

जानकारी के मुताबिक, उत्तर उजाला निवासी 22 वर्षीय अरसलान अपने साथी के साथ एसी मैकेनिक का काम करता था। मंगलवार को दोनों काम के सिलसिले में रुद्रपुर गए थे। देर शाम स्कूटी से हल्द्वानी लौटते समय बेलबाबा के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार यूपी नंबर की अर्टिगा कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में समीर, जावेद, जुबैर, फरमान नशे के इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार

टक्कर इतनी भीषण कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त

हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों युवक स्कूटी से उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि टक्कर से अर्टिगा कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद अरसलान को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके साथी की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस ने झोंकी ताकत, कल haldwani में मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे चुनावी शंखनाद

पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया

पुलिस ने हादसे में शामिल यूपी नंबर की अर्टिगा कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है और हादसे की वजहों की जांच की जा रही है।

एक तरफ परिवार ने अपने 22 साल के बेटे को खो दिया, तो दूसरी तरफ अस्पताल में उसका साथी जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है। हादसे ने एक बार फिर हल्द्वानी की सड़कों पर बेलगाम रफ्तार और यातायात सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad