उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

ख़बर शेयर करें -

राज्य में मानसून एक बार फिर सक्रिए हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है। केंद्र ने देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत जिलों के कुछ क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, राज्य के अन्य जिलों में भी कई स्थानों पर गरज के साथ बिजली चमकने और तेज दौर की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड BJP की नई टीम का ऐलान, पहाड़ से मैदान तक साधा सियासी संतुलन; 178 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

इसके अलावा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिलों में भी कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने कहा-अल्पसंख्यक समाज के उत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्ध, योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा
Ad Ad
Ad