खड़गे के मंच शुद्धिकरण की होगी जांच, नड्डा ने जताया दुख…हल्द्वानी से दिल्ली तक गरमाई सियासत

ख़बर शेयर करें -

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को भाजपा पर हमला बोला। दरअसल, विगत आठ अगस्त को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में खड़गे की जनसभा थी। इसके बाद भाजपा के लोगों ने उस मंच का शुद्धिकरण किया। इस पर खरगे ने सरकार से सवाल पूछा कि क्या लोकतंत्र में ऐसा होना चाहिए था। वहीं, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने इस मामले को दुखद बताया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच होगी।

खरगे ने राज्यसभा में कहा मुझे यह कहते हुए बहुत दुख हो रहा है। मैंने हल्द्वानी के रामलीला मैदान में रामलीला मंच से एक जनसभा को संबोधित किया था, जहां हज़ारों लोग मौजूद थे। उस समय मैंने किसी समुदाय या धर्म का नाम नहीं लिया। मैंने केवल वहां के लोगों की समस्याओं के बारे में बात की। लेकिन मेरे भाषण के बाद, कल भाजपा के लोगों ने सामूहिक रूप से हवन किया और उस मंच का शुद्धिकरण किया। आपने भी इसके बारे में अखबारों में पढ़ा होगा। क्या लोकतंत्र में चीजें इसी तरह होनी चाहिए?’

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand हाईकोर्ट हल्द्वानी शिफ्टिंग को लेकर नैनीताल से बड़ी खबर

वहीं, सदन के नेता और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे को जवाब दिया। उन्होंने कहा,’खरगे जी ने जो कहा, वह वाकई दुखद है, न सिर्फ कांग्रेस पार्टी के लिए, बल्कि हम सभी के लिए। भाजपा ऐसी गतिविधियों का समर्थन नहीं करती। कभी नहीं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के इस इलाके की मौज, मिलेगा मालिकाना हक—जनता शासन-प्रशासन की आभारी

उन्होंने आगे कहा कि लेकिन हम इसकी जांच करेंगे। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि वहां जो कुछ भी हुआ, उसकी निश्चित रूप से जांच की जाएगी। लेकिन मैं यह साफ करना चाहता हूं कि भाजपा ऐसी गतिविधियों का समर्थन नहीं करती है। मैं इसकी निंदा करता हूं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इस मामले को देखेंगे। यह हम सभी के लिए बहुत खेद की बात है कि आपकी भावनाएं आहत हुईं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad