बनभूलपुरा में समीर, जावेद, जुबैर, फरमान नशे के इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। नशीले पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 25 नशीले इंजेक्शन और 25 एविल इंजेक्शन बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में तीन के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं, जबकि एक आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फरत्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं....जनता बने पुलिस की सबसे बड़ी ताकत-आईजी निवेदिता कुकरेती

9 अगस्त 2026 को पुलिस टीम ने गौला रोखड़, जवाहर नगर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान चार संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से अलग-अलग कुल 25 अदद B-GESIC (Buprenorphine Hydrochloride) Injection 2 ml तथा 25 अदद Avil (Pheniramine Maleate) Injection 10 ml बरामद हुए।

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने आरोपियों की पहचान समीर उर्फ चांद (25), जुबैर खान (25), मो. जावेद (26) और फरमान अली (22) के रूप में की है। सभी आरोपी बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 24 और गफूर बस्ती के रहने वाले बताए गए हैं।

बरामदगी के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली बनभूलपुरा में एफआईआर संख्या 130/2026, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  वर्ष 2013 के चर्चित यौन उत्पीड़न मामले में ‘तहलका’ के पूर्व संपादक तरुण तेजपाल को बड़ा झटका

तीन आरोपियों पर पहले भी दर्ज हैं NDPS के मामले

पुलिस के मुताबिक आरोपी जुबैर खान के खिलाफ बनभूलपुरा थाने में वर्ष 2024 और 2025 में एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन मुकदमे दर्ज हैं। वहीं मो. जावेद के खिलाफ वर्ष 2020 और 2026 में एनडीपीएस एक्ट के दो मामले दर्ज बताए गए हैं।

फरमान अली के खिलाफ वर्ष 2025 में थाना किच्छा, ऊधमसिंह नगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। वहीं समीर उर्फ चांद के खिलाफ बनभूलपुरा थाने में आर्म्स एक्ट, आईपीसी की विभिन्न धाराओं, यूएपीए सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज यादव, कांस्टेबल दिलशाद अहमद, कांस्टेबल महबूब अली और कांस्टेबल शिवम कुमार शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad