हल्द्वानी के इस इलाके की मौज, मिलेगा मालिकाना हक—जनता शासन-प्रशासन की आभारी

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद दमुवाढूंगा क्षेत्र के लोगों को भूमि का मालिकाना हक मिलने की उम्मीद और मजबूत हुई है। शासन के निर्देशों के तहत क्षेत्र के सीमांकन, सर्वे एवं बंदोबस्त की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रशासन ने आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए ड्रोन के माध्यम से क्षेत्र का डिजिटल सर्वे पूरा कर पिलर स्थापित किए हैं। इसके साथ ही राजस्व प्रशासन ने सर्वे एवं अभिलेख से संबंधित आवश्यक कार्रवाई भी पूरी कर ली है।

गुरुवार को दमुवाढूंगा के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल से मुलाकात कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्य सरकार का आभार जताया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि भूमि से जुड़े मालिकाना हक की प्रक्रिया जल्द पूरी कर पात्र लोगों को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के पीलीकोठी में बवाले मचाने वाले दो गुटों के 20 लोगों को पुलिस ने पकड़ा

इस पर जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि पात्र लोगों के भू-अधिकारों से संबंधित अभिलेख तैयार करने की प्रक्रिया नियमानुसार तेजी से पूरी की जा रही है। इस दौरान जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि दमुवाढूंगा में निवासरत पात्र लोगों के अधिकार एवं हिस्सेदारी से संबंधित अभिलेख तैयार किए जा रहे हैं। स्वामित्व योजना के तहत पात्र क्षेत्रवासियों को उनकी भूमि से जुड़े अधिकारों के दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए रिकॉर्ड तैयार करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।

दमुवाढूंगा क्षेत्र में सीमांकन और बंदोबस्त की प्रक्रिया को आधुनिक तकनीक के जरिए पूरा किया जा रहा है। ड्रोन से किए गए सर्वे के आधार पर डिजिटल अभिलेख तैयार किए जा रहे हैं। प्रशासन के अनुसार, इससे बंदोबस्त की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand हाईकोर्ट हल्द्वानी शिफ्टिंग को लेकर नैनीताल से बड़ी खबर

प्रशासन का कहना है कि अभिलेख तैयार होने के बाद दमुवाढूंगा के पात्र निवासियों को उनकी भूमि से जुड़े अधिकारों के दस्तावेज उपलब्ध कराने का रास्ता और स्पष्ट हो जाएगा। वर्षों से चली आ रही मालिकाना हक की मांग के बीच डिजिटल सर्वे और बंदोबस्त की कार्रवाई को क्षेत्रवासियों के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad