उम्र सिर्फ एक नंबर है…अल्मोड़ा के 92 वर्षीय लक्ष्मण सिंह ऐठानी ने कमाल कर दिखाया

ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। राष्ट्रीय सीनियर चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के 92 वर्षीय लक्ष्मण सिंह ऐठानी ने शानदार प्रदर्शन किया है। चैंपियनशिप में उन्होंने एक स्वर्ण और एक रजत पदक पर कब्जा जमाया। उनकी इस उपलब्धि पर लोगों ने खुशी जताई। डे-केयर संस्था अल्मोड़ा के संरक्षक, गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन के सलाहकार और सीईओ के पद से सेवानिवृत्त लक्ष्मण सिंह ऐठानी राजस्थान में सातवीं राष्ट्रीय सीनियर चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें 👉  मच्छी बाजार में खूनखराबा: बाइक सवार युवक ने युवती का गला रेता

प्रतियोगिता के गोला क्षेपण इवेंट में शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड के लिए पहला स्वर्ण पदक जीता। वहीं, प्रतियोगिता के तीसरे दिन दो सौ मीटर दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, हेम चंद्र जोशी, डा. गोकुल रावत, चंद्र मणी भट्ट, एमसी काण्डपाल, आनंद सिंह बगडवाल, डा. जेसी दुर्गापाल, रीता दुर्गापाल, डा. अरुण पंत, गिरीश जोशी, गिरीश मल्होत्रा आदि ने खुशी जताई।

Ad