बड़ी खबर-हल्द्वानी में युवक युवती की पत्थरो से कूच कर हत्या! खून से लथपथ मिलीं दोनों की लाश

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी शहर में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब मंडी परिसर के अंदर एक युवक और युवती के खून से सने शव बरामद हुए। दोनों की बेरहमी से पत्थरों से कुचलकर हत्या की गई है। शवों के चेहरे इस कदर क्षत-विक्षत थे कि मौके पर पहचान करना बेहद मुश्किल हो रहा था।

सुबह काम पर पहुंचे श्रमिकों ने देखा शव

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंडी क्षेत्र में सुबह काम पर पहुंचे श्रमिकों की नजर सबसे पहले शवों पर पड़ी। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और पूरे परिसर को घेरकर जांच शुरू कर दी गई।

पहचान की कोशिश जारी

पुलिस के मुताबिक, युवती की उम्र लगभग 20 से 22 वर्ष और युवक की करीब 25 वर्ष आंकी जा रही है। युवक की जेब से अल्मोड़ा जिले से संबंधित एक आईडी कार्ड बरामद हुआ है, जिसके आधार पर पहचान की पुष्टि की जा रही है। वहीं युवती की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें 👉  दीपक कुमार ने मुस्लिम दुकानदार को बचाया था_अब परेशानियों से घिरे..

देर रात की आशंका, पत्थरों से वार

घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए प्रारंभिक अनुमान है कि हत्या देर रात की गई। मौके पर बड़े पत्थर मिले हैं, जिनका इस्तेमाल वारदात में किया गया प्रतीत होता है। युवक की जेब से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद होने की सूचना है, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

वरिष्ठ अधिकारी मौके पर

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ अमित कुमार और कोतवाल विजय मेहता सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  खनन गाड़ियां जिनकी हैं वो ध्यान दें.........अब ऐसा नहीं चलेगा....डीएम के सख्त निर्देश..(HALDWANI)

हर एंगल से जांच

डबल मर्डर की इस वारदात ने शहर में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। व्यस्त मंडी क्षेत्र में हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस प्रेम प्रसंग, आपसी रंजिश या अन्य संभावित कारणों सहित सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारण और समय का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है।

Ad Ad Ad
Ad