Uttrakhand में मौसम फिर से बदलेगा करवट, बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में आज से मौसम करवट लेने जा रहा है। लंबे समय से चले आ रहे शुष्क मौसम के बाद प्रदेश के कई पर्वतीय जनपदों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम में इस बदलाव से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे फरवरी में बढ़ती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। वहीं देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और अल्मोड़ा में भी बहुत हल्की से हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा_गहरी खाई में गिरी पिकअप, 8 लोगों की मौत

3000 मीटर से ऊपर बर्फबारी की संभावना

मौसम विभाग ने बताया कि 3000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। इससे बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब और आसपास के ऊंचाई वाले इलाकों में एक बार फिर बर्फ की चादर बिछने की उम्मीद है। सोमवार को भी बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई थी।

मैदानी इलाकों में कोहरे की चेतावनी

प्रदेश के मैदानी जिलों हरिद्वार और उधम सिंह नगर में सुबह के समय छिछले से मध्यम कोहरे के कारण दृश्यता प्रभावित हो सकती है। वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

11 फरवरी तक बना रह सकता है ऐसा मौसम

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-गर्मी की वजह से स्कूलों का टाइम टेबल चेंज, हीट वेव का अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 11 फरवरी तक मौसम का यही रुख बना रह सकता है, हालांकि अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं 12 फरवरी से प्रदेशभर में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है।

दिन में गर्मी, सुबह-शाम ठंड बरकरार

बीते दिनों शुष्क मौसम के चलते तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली थी, जिससे दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ गया है। दिन में तेज धूप से गर्मी महसूस हो रही है, जबकि सुबह और शाम ठंड बनी हुई है। सोमवार को देहरादून में अधिकतर समय बादल छाए रहे, बीच-बीच में धूप निकलने से हल्की गर्माहट भी महसूस हुई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad