भाजपा मंडल अध्यक्ष बिजली चोर….कटिया डालकर जला रहा था लाइट (उत्तराखंड)

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के रुद्रपुर में बिजली चोरी के खिलाफ चलाए गए अभियान में बड़ा खुलासा हुआ है। ऊर्जा निगम और विजिलेंस की संयुक्त छापेमारी में भाजपा के पटेलनगर मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता समेत नौ लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है।

ट्रांजिट कैंप, खेड़ा और दरियागंज क्षेत्रों में औचक निरीक्षण के दौरान टीमों ने कटिया डालकर, मीटर से छेड़छाड़ कर और सीधे मुख्य लाइन से अवैध कनेक्शन लेकर बिजली चोरी किए जाने के प्रमाण पकड़े। कई मकानों में बिजली मीटर गायब मिले, जबकि कुछ घरों में मीटर से पहले केबल काटकर अवैध सप्लाई ली जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  uttarakhand police....11 अधिकारियों को प्रमोशन_ 11 तबादले----उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल

ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता राजीव चक्रवर्ती के नेतृत्व में चले अभियान में 201 कनेक्शनों की जांच की गई, जिसमें भारी अनियमितताएं सामने आईं। कार्रवाई के तहत 41 घरों से अवैध केबल कनेक्शन काटकर जब्त किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  STF का कुमाऊं में सबसे बड़ा वार: 3.10 करोड़ की हेरोइन के साथ कुख्यात सप्लायर गिरफ्तार

कोतवाल मोहन चंद्र पांडेय के अनुसार, भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता सहित राजा कॉलोनी और ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के अन्य आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी मामलों की गहन जांच की जा रही है।

Ad Ad Ad
Ad