डा. एपीजे अब्दुल कलाम कहते थे भारत में प्रतिभाओं की कमी नहींः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

ख़बर शेयर करें -

भीमताल। सूबे के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नैनीताल जिले के भीमताल स्थित बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ अप्लाइड साइंसेज में तीन दिवसीय तकनीकी एवं सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव (स्पेकट्रम -2026) का भव्य शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम ने संस्थान के कमप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग के नवनिर्मित भवन का भी उद्घाटन किया।
सीएम धामी ने कहा कि इस आयोजन एवं नव निर्मित भवन के निर्माण से निश्चित ही यहॉं के छात्र-छात्राओं हेतु आधुनिक शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के नए अवसर खुलेंगे। कहा कि आप सभी प्रतिभाशाली व सकल्पवान युवाओं के हाथ में हमारा देश पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अबदुल कलाम को याद करते हुए कहा कि डॉ. कलाम कहा करते थे कि भारत में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है आवश्यकता केवल उन्हें पहचानने और सही दिशा देने की है। बोले मुझे विश्वास है कि इस संस्थान का प्रबंधन इसी भावना के साथ कार्य करते हुए हमारे युवाओं की प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

सीएम धामी ने कहा कि इस संस्थान की स्थापना के समय पूर्व सीएम स्वर्गीय पंडित नारायण दत्त तिवारी ने ये अपेक्षा व्यक्त की थी कि बिड़ला समूह इस संस्थान के माध्यम से दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों के मेधावी और जरूरतमंद बच्चों तक अच्छी शिक्षा पहुँचाने का काम करेगा और मुझे प्रसन्नता है कि ये संस्थान आज उसी भावना के अनुरूप निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस संस्थान द्वारा अपनी स्थापना से ही शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता, अनुशासन और अच्छे संस्कारों की मजबूत परंपरा स्थापित की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में यहां बांग्लादेशी महिला और साथी श्यामदास गिरफ्तार, दो पासपोर्ट मिले..

उन्होंने संस्थान के छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार किए गए मॉडल्स का अवलोकन करते हुए नवाचार, सोच और रचनात्मकता की प्रशंसा करते हुए कहा कि ये इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि इस संस्थान द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु उन्हें आवश्यक एनवायरमेंट प्रदान किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि बिड़ला संस्थान भीमताल हमारे राज्य का न केवल एक महत्वपूर्ण संस्थान है बल्कि एक निजी संस्थान होने के बावजूद सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर राज्य में तकनीकी शिक्षा की मजबूती के लिए निरंतर कार्य कर रहा है,कहा कि सरकार ने देश में सबसे पहले नई शिक्षा नीति को लागू कर अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट कर दिया था। नई शिक्षा नीति के तहत अब हमारे विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मशीन लर्निंग और बिग डेटा जैसे आधुनिक विषयों के कोर्स शुरू किए जा रहे हैंसाथ ही प्रदेश में 20 मॉडल कॉलेजों की स्थापना की दिशा में भी तेजी से कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान बलॉक प्रमुख डॉ.हरीश सिंह बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी डॉ.अनिल कपूर, शंकर कोरंगा, भावना मेहरा, ध्रुव रौतेला समेत जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी, मुखय विकास अधिकारी अरविंद पांडेय, इंस्टीट्यूट के निदेशक बीके सिंह, इंस्टीट्यूट के चेयरमैन बीएस बिष्ट, रजिस्ट्रार डॉ. हेमचंद्र पांडेय तथा पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार नैनीताल के प्रबंधक श्याम अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  haldwani--एमबीपीजी कॉलेज में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप पंजीकरण कार्यशाला

भीमताल में सीएम धामी ने लगा दी घोषणाओं की झड़ी
भीमताल। सीएम धामी ने बिड़ला इंस्टीट्यूट में ड्रोन लेबोरेटरी की स्थापना तथा कमप्यूटर विभाग के उच्चीकरण के लिए 50 लाख रुपये की धनराशि देने के साथ संस्थान के ऑडिटोरियम के लिए भी आवश्यक फर्नीचर मुहैया कराने के लिए अतिरिक्त 50 लाख रुपये की धनराशि प्रदान करने की घोषणा के साथ क्षेत्र के विकास हेतु अनेक घोघणा की जिसमें भीमताल में उप तहसील बनाई जायेगी,विकास खण्ड ओखलकाण्डा के भीड़ापानी आयुर्वेदिक चिकित्सालय की स्थापना की जायेगी,ओखलकाण्डा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में एकसरे मशीन की स्थापना की जायेगी,भीमताल के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अल्ट्रासाउण्ड मशीन की स्थापना की जायगी,विकासखण्ड धारी के लेटीबुंगा में कोल्ड स्टोर की स्थापना की जायेगी।विकास खण्ड रामगढ़ में सतबुंगा में कोल्ड स्टोर बनाया जाएगा,विकासखण्ड रामगढ़, धारी व ओखलकाण्डा में किसानों की सुविधा हेतु मण्डी का निर्माण किया जायेगा जबकि ककोड़ व दाड़िम में मिनी स्टेडियम बनाया जायेगा।विकास खण्ड ओखलकाण्डा के ढ़ोली गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य में एकसरे मशीन स्थापित की जाएगी।

Ad Ad Ad
Ad