हल्द्वानी के रामपुर रोड से सीधे अस्पताल पहुंच रहे लोग…आंदोलन की चेतावनी

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। गवार्ड 19 रामपुर रोड क्षेत्र बन रहा हादसों का कारण बन रहा है। समाजसेवी विशाल वर्मा एवं पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंजलि वर्मा ने प्रशासन एवं सम्बन्धित अधिकारियों कई बार अवगत कराने के बाद भी गड्ढे एवं सड़कों को दुरुस्त नहीं किया गया। पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंजलि वर्मा ने बताया सीवर डालने के नाम पर पिछले 5 से 6 महीनों से गली नंबर 2, गली नंबर 6 व विष्णुपुरी गली नंबर 10 खोद डाली हैं।

क्षेत्रवासियों को आने जाने में काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है साथ ही माताओं, बहनों, बड़े बुजुर्गाे, छोटे बच्चों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। धूल मिट्टी के कारण बच्चे, बड़े बुजुर्ग, महिलाएं बीमार पड़ रहे हैं। 5 से 6 माह निकलने के बाद भी कार्य पूरा नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  haldwani--एमबीपीजी कॉलेज में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप पंजीकरण कार्यशाला

विष्णुपुरी गली के बाहर रामपुर रोड मेन रोड में पिछले 2 माह से दिनों से जानलेवा गड्ढा बना हुआ है। 8 से 10 दुर्घटनाएं हो गई हैं। कई बार संबंधित अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं करवाई गई। प्रशासन कोई बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है। पिछले दिनों भी गड्ढों की वज़ह से हादसे, दुर्घटनाओं में लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।

यह भी पढ़ें 👉  एम.बी.जी.पी.जी. कॉलेज के पूर्व छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम, इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

समाजसेवी विशाल वर्मा ने बताया 3 माह से सड़के खोद रखी है रामपुर रोड़ मै वीवीआईपी, नेताओं, से लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद अजय भट्ट, मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक सुमित हृदयेश, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल का आवागमन इसी रोड से रहता है। हैरानी की बात ये है किसी नेता, अधिकारियों ने ध्यान तक नहीं दिया। समाजसेवियों ने प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों से जल्द ही गड्ढे भरने एवं सड़को को दुरुस्त करने कि मांग की है साथ चेतावनी दी सड़कों को दुरुस्त नहीं किया गया तो माताओं, बहनों, बड़े बुजुर्गाे, के साथ आंदोलन, धरना प्रदर्शन करेंगे।

Ad Ad Ad
Ad