शिक्षा निदेशालय में गुंडागर्दी, दफ्तर में घुसकर अधिकारी पर हमला…..उत्तराखंड

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। स्थित प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कार्यालय परिसर में घुसकर निदेशक अजय कुमार नौडियाल के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगा। घटना में निदेशक के सिर पर गंभीर चोट आई, जिसके बाद उन्हें तुरंत Coronation Hospital में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है और उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, एहतियातन सघन तलाशी

विधायक समर्थकों पर आरोप

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उमेश शर्मा काऊ अपने समर्थकों के साथ निदेशालय पहुंचे थे। किसी प्रशासनिक मुद्दे को लेकर विवाद बढ़ा और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। आरोप है कि इसी दौरान निदेशक पर हमला हुआ।

घटना के बाद शिक्षा विभाग के कर्मचारियों में गहरा आक्रोश है। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि यदि किसी प्रकार की शिकायत थी तो उसका समाधान वैधानिक प्रक्रिया के तहत किया जा सकता था, लेकिन सरकारी कार्यालय में घुसकर मारपीट करना गंभीर अपराध है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने किया ‘चंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव–2026’ का शुभारम्भ, विकास कार्यों की लंबी श्रृंखला जारी

कर्मचारियों ने दोषियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है और चेतावनी दी है कि उचित कार्रवाई न होने पर वे हड़ताल का रास्ता अपनाएंगे।

Ad Ad Ad
Ad