हल्द्वानी में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन को मिला युवा चेहरा…पुष्कर सिंह अधिकारी को महानगर की कमान

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन नैनीताल ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला लेते हुए वरिष्ठ पत्रकार पुष्कर सिंह अधिकारी को हल्द्वानी महानगर का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।
जिलाध्यक्ष सवेंद्र बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश महामंत्री विश्वजीत सिंह नेगी के निर्देशानुसार संगठनात्मक मजबूती और बेहतर समन्वय के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड BJP की नई टीम का ऐलान, पहाड़ से मैदान तक साधा सियासी संतुलन; 178 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

संगठन ने नवनियुक्त पदाधिकारी से अपेक्षा जताई है कि वे पत्रकार हितों को सर्वाेपरि रखते हुए निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा यूनियन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कल नैनीताल ज़िले के स्कूल बंद रहेंगे, भारी बारिश की चेतावनी

पदभार ग्रहण करने पर पुष्कर अधिकारी ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी साथियों के सहयोग से संगठन को सशक्त और प्रभावी बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad