ब्लैकमेलिंग का ज़रिया बनती पत्रकारिता….महिला सामने आई…काशीपुर में रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की कुंडा ब्रांच मैनेजर ने काशीपुर के यूट्यूब चैनल पत्रकार व उसके साथी के खिलाफ 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की कुंडा ब्रांच मैनेजर सुमन सिंह पुत्री करण सिंह ने कुंडा कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि हरियावाला निवासी एक व्यक्ति तथा एक यूट्यूब चैनल के पत्रकार ने षडयंत्र के तहत उन्हें बदनाम करने के लिए एक गलत वीडियो वायरल किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम ने फिर बदली करवट, बारिश और बर्फ पड़ी

उक्त व्यक्ति ने माफीनामा लिखित में देने के बावजूद पत्रकार ने न ही वीडियो डिलीट किया और न ही कहने के बावजूद चैनल पर माफीनामा डाला। वह उनसे वीडियो डिलीट करने और माफीनामा डालने के लिए 50 हजार रुपये की डिमांड कर रहा है। सुमन सिंह ने पुलिस से दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वीडियो डिलीट कराने व माफीनामा चैनल पर डलवाने की मांग की। पुलिस ने दोनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 308 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई नवीन चन्द्र के सुपुर्द की है।

Ad