हल्द्वानी बाजार में मोबाइल चोर सक्रिय….! दो महिलाएं बनीं शिकार

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। मंगलपड़ाव बाजार में खरीदारी करने आई दो महिलाओं के मोबाइल फोन चोरी हो गए। जब उन्हें इसका पता चला, तो उन्होंने सब्जी मंडी और आसपास की दुकानों में फोन की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में दोनों महिलाओं ने पुलिस में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिठौरिया, ऊंचापुल निवासी दीक्षा ने अपनी तहरीर में बताया कि शुक्रवार शाम करीब 4.15 बजे वह मंगलपड़ाव बाजार में खरीदारी कर रही थी, तभी किसी शातिर ने उसके पर्स से मोबाइल चुरा लिया। वहीं, दूसरी घटना में सावित्री कॉलोनी, कालाढूंगी रोड निवासी दुर्गा भोसले ने भी शुक्रवार शाम करीब 4.30 बजे की घटना का विवरण दिया। दुर्गा ने बताया कि जब वह मंगलपड़ाव से सब्जी खरीद रही थी, तो किसी ने उसका मोबाइल फोन चुरा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-मेडिकल कॉलेज को मिला कमला मिश्र का पार्थिव शरीर....(देह दान)

दोनों महिलाएं फोन की खोजबीन के लिए पूरी सब्जी मंडी और आसपास की दुकानों पर गईं, लेकिन कोई भी सुराग नहीं मिला।
कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि दोनों महिलाओं की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द ही पकड़ा जाएगा।

Ad