हल्द्वानी में अगले महीने शुरू होगी SIR की प्रक्रिया, अधिकारियों को लापरवाही न बतरने के निर्देश

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की तैयारियों को लेकर मेडिकल कालेज सभागार में शनिवार को सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास ने निर्वाचन कार्य में लगे सभी कार्मिकों के साथ बैठक कर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी माह में प्रदेश में एसआईआर प्रक्रिया प्रारम्भ होगी, इसलिए अधिकारी एवं कर्मचारी निर्वाचन कार्य में कोई भी लापरवाही न करें। सभी के समन्वय के साथ कार्य कर एसआईआर की प्रक्रिया को अंतिम रूप दें। उन्होंने कहा कि आगामी एसआईआर की तैयारियों को लेकर पूरे प्रदेश में बीएलओ द्वारा आउटरीच अभियान के तहत वर्ष 2003 की मतदाता सूची से वर्तमान मतदाताओं की मैपिंग की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बरेली ज़िले के चार बैट्री चोर हल्द्वानी पुलिस के हत्थे चढ़े

जनपद नैनीताल में मैपिंग 80 प्रतिशत है, उसे 28 फरवरी 2026 तक शत प्रतिशत पूर्ण कर लिया जाए। जनपद में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की ओर से नियुक्त बीएलए के साथ ही ईआरओ एवं एईआरओ को साप्ताहिक प्रशिक्षण दिया जाए तथा इसकी मानिटरिंग संबंधित एआरओ करे। उन्होंने विधानसभा लालकुआं, हल्द्वानी एवं कालाढूंगी में मैपिंग कार्य का प्रतिशत कम होने पर संबंधितों से जानकारी ली।

सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि एसआईआर के दौरान किसी भी व्यक्ति का फार्म रद्द करने से पूर्व संबंधित व्यक्ति को एक मौका कमियां पूर्ण करने का अवश्य दें तथा उक्त व्यक्ति को दूरभाष से भी सूचित करें ताकि कोई पात्र व्यक्ति नाम मतदाता सूची से न कट पाये। उपजिला निवार्चन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी विवेक रॉय ने बताया कि जनपद में आगामी एसआईआर से संबंधित 80 प्रतिशत मैपिंग कार्य पूर्ण कर लिया गया है, आगामी माह 28 पफरवरी तक 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, एसडीएम गोपाल सिंह चौहान, विपिन पंत, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एचडी पाण्डे के साथ ही निर्वाचन से संबंधित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Ad