हल्द्वानी का वो कला दिन 1990 की वो दिल दहला देने वाली घटना जब फटा था बम

आज़ाद कलम:-हल्द्वानी का वो काला दिन – लक्ष्मी पिक्चर हॉल बम ब्लास्ट (1990)
हल्द्वानी हमेशा से शांत शहर माना जाता था, लेकिन 6 फ़रवरी 1990 का दिन शहर के इतिहास में काले अक्षरों में लिखा गया।
उस दिन लक्ष्मी पिक्चर हॉल में फिल्म “दाना पानी” चल रही थी। लोग परिवार और दोस्तों के साथ फिल्म देखने आए थे। किसी को अंदाज़ा नहीं था कि कुछ मिनटों में खुशी मातम में बदल जाएगी।
अचानक ज़ोरदार धमाका हुआ…
पूरा सिनेमाघर दहल गया, धुआँ, चीखें, भगदड़ और अफरा-तफरी हर तरफ़ फैल गई।
इस दर्दनाक बम ब्लास्ट में
➡️ 5 लोगों की मौत
➡️ 30 से ज़्यादा लोग घायल
हो गए।
पुलिस ने जांच की, कई शक हुए, लेकिन आज तक यह पूरी तरह साफ़ नहीं हो पाया कि इस हमले के पीछे कौन था।
1990 के दशक में देश में आतंकवादी घटनाएँ बढ़ रही थीं, इसलिए डर और भी ज्यादा था।
आज नई पीढ़ी शायद इस घटना को भूल चुकी है, लेकिन पुराने हल्द्वानी वालों के लिए यह याद आज भी रोंगटे खड़े कर देती है।




