‘बन्टी’ पीकर मर गए तीन लोग……मंदिर-मस्जिदों से क्या ऐलान हुआ ?

ख़बर शेयर करें -

मेरठ के दौराला कस्बे में शुक्रवार रात जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक भराला गांव निवासी बाबूराम प्रजापति (55), उनके साथी अंकित (45) और जितेंद्र (50) ने सरधना रोड स्थित देसी शराब के ठेके से शराब खरीदी थी। तीनों ने एक साथ शराब का सेवन किया, जिसके कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई।

परिजनों ने तुरंत उन्हें टोल प्लाजा के पास एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अंकित और जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। बाबूराम की भी करीब एक घंटे बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के गौजाजाली की ज़ोया 36 लाख की स्मैक के साथ गिरफ्तार

घटना के बाद परिजनों ने शराब के जहरीली होने का आरोप लगाया, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया। डीएम डॉ. वीके सिंह के आदेश पर संबंधित देसी शराब का ठेका सील कर दिया गया। पुलिस ने ठेकेदार जयपाल अहलावत और दो सेल्समैन को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

डीएम और एसएसपी अविनाश पांडेय ने मौके का निरीक्षण कर जांच के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों के अनुसार ठेके से नौ पेटी शराब की बिक्री हुई है और अब यह पता लगाया जा रहा है कि शराब कहां-कहां सप्लाई हुई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के गौजाजाली की ज़ोया 36 लाख की स्मैक के साथ गिरफ्तार

एहतियात के तौर पर पूरे कस्बे में अलर्ट जारी कर मंदिरों और मस्जिदों के लाउडस्पीकरों से मुनादी कराई गई है कि कोई भी व्यक्ति फिलहाल शराब का सेवन न करे। प्रशासन और आबकारी विभाग की टीमें स्टॉक की जांच में जुटी हैं।

अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा होगा, जबकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के संकेत दिए गए हैं।

Ad Ad Ad
Ad