उत्तराखंड में ‘ऑपरेशन प्रहार’ की तैयारी, DGP ने दिये अपराधियों पर सख्त एक्शन के निर्देश

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूरे प्रदेश में ‘ऑपरेशन प्रहार’ चलाया जाएगा। इसी क्रम में दीपम सेठ, पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड ने देहरादून स्थित पुलिस मुख्यालय में उच्च स्तरीय बैठक कर अधिकारियों को सख्त और स्पष्ट निर्देश जारी किए।

पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने कहा कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। निर्धारित समय के बाद संचालित हो रहे बार और पब्स पर सख्ती बरतने को के निर्देश दिए। कहा, किसी भी कीमत पर कानून व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा। प्रदेशभर में तत्काल प्रभाव से व्यापक चेकिंग अभियान चलाया जाए और सभी अवांछित और हुड़दंग करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। रोड रेज, फायरिंग व देर रात की अवैध गतिविधियों पर पूर्ण अंकुश लगाएं। डीजीपी ने पुलिस अफसरों को निर्देशों पर तत्काल पूर्ण अमल करने के आदेश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रविवार. धरती डोली दो बार....भूकंप के झटकों से दहशत..

पूरी सख्ती व मुस्तैदी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। कहा, ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

आला अधिकारियों की जिम्मेदारी तय

आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप को देहरादून की कानून-व्यवस्था की दैनिक मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र डोबाल को अधीनस्थ अधिकारियों की स्पष्ट टास्किंग कर उनकी जवाबदेही सुनिश्चित करने को कहा गया, साथ ही क्षेत्र में प्रभावी पुलिसिंग बनाए रखने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी में तेज़ कार ने ठेले के परखच्चे उड़ाए, युवक को मार डाला

आईजी एसटीएफ नीलेश आनन्द भरणे और एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह को देहरादून में सक्रिय आपराधिक तत्वों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों को स्वयं फील्ड में सक्रिय रहकर चिन्हित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाने और बैरियर्स पर सघन चेकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से प्रातःकालीन समय में क्षेत्राधिकारी पुलिसबल की उपस्थिति और सक्रियता बढ़ाएंगे।

सत्यापन अभियान के अंतर्गत पीजी एवं किरायेदारों का सघन सत्यापन कराने तथा होम-स्टे में संचालित गतिविधियों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad