भीषण गर्मी व हीट वेव की चेतावनी शिक्षा विभाग का स्कूलों के लिए नया आदेश जारी

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल –  जनपद नैनीताल में बढ़ती गर्मी के बीच स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने विद्यालयों के समय में बदलाव किया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल द्वारा जारी आदेश के अनुसार हल्द्वानी, रामनगर और कोटाबाग विकासखंड के विद्यालयों में नई समय-सारिणी लागू की गई है। आदेश के मुताबिक अब विद्यालयों में प्रार्थना सभा सुबह 6:45 बजे आयोजित होगी, जबकि कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक संचालित की जाएंगी। यह व्यवस्था 15 मई 2026 तक प्रभावी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-स्कूल ड्रेस में नाबालिग छात्राएं, कमरे में दो युवक...होटल सील

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित विद्यालयों पर लागू नहीं होगा। मैदानी क्षेत्रों में बढ़ते तापमान और संभावित हीटवेव के खतरे को देखते हुए यह कदम उठाया गया है, ताकि छात्र-छात्राओं को गर्मी से राहत मिल सके और उनका स्वास्थ्य सुरक्षित रहे। आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करते हुए सभी विद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि नई समय-सारिणी का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।

Ad