हल्द्वानी-बनभूलपुरा में नशे के दो सौदागर चरस के साथ गिरफ्तार

हल्द्वानी। नैनीताल जनपद को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों की बिक्री व तस्करी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में बनभूलपुरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने दिनांक 01 फरवरी 2026 को गौला बाईपास रोड, आंवला चौकी के पास चेकिंग अभियान के दौरान एक स्कूटी सवार दो व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में रोका।
तलाशी के दौरान वाहन संख्या UK 04 AS 1675 (स्कूटी) से कुल 463 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई। मौके पर ही दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया, वहीं चरस तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को भी सीज कर दिया गया।
इस संबंध में थाना बनभूलपुरा में मु0अ0सं0 22/26, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
भूपेश चंद्र पुत्र गिरीश चंद्र, निवासी ग्राम लाथी, थाना कपकोट, जनपद बागेश्वर, उम्र 28 वर्ष
दिनेश चंद्र पुत्र ख्याली दत्त पाठक, निवासी ग्राम लाथी, थाना कपकोट, जनपद बागेश्वर, उम्र 38 वर्ष
बरामदगी
कुल 463 ग्राम अवैध चरस
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 जगवीर सिंह
का0 लक्ष्मण राम
का0 सुनील कुमार
का0 मो0 यासीन



