उत्तराखण्ड-सुबह भूकंप के झटकों से खुली आंख…दहशत में घरों से निकले लोग

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में एक बार फिर भूकंप के झटकों ने लोगों को सतर्क कर दिया। शुक्रवार सुबह बागेश्वर जिले और आसपास के इलाकों में अचानक धरती हिलने से हड़कंप मच गया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.4 दर्ज की गई। नेशनल सीस्मोलॉजी सेंटर (NSC) के अनुसार भूकंप सुबह 07.48.37 बजे आया, जिसका केंद्र कपकोट क्षेत्र में जमीन के भीतर 10 किलोमीटर की गहराई पर था।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की कार्यप्रणाली को उत्तराखण्ड सरकार से मिली शाबाशी

सुबह-सुबह आए झटकों के कारण कई लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि राहत की बात यह रही कि कहीं से भी किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि भूकंप की तीव्रता कम थी और जिले की किसी भी तहसील या गांव से नुकसान की खबर प्राप्त नहीं हुई है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Ad