योगेश सिंह रजवार उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य मनोनीत, खुशी की लहर

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। भाजपा के निवर्तमान जिला मंत्री एवं पूर्व जिलाध्यक्ष योगेश सिंह रजवार को उत्तराखंड सरकार ने उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग का सदस्य मनोनीत किया है। उनके मनोनयन की खबर मिलते ही बीते शनिवार देर रात बड़ी संख्या में युवा रानीबाग स्थित उनके कार्यालय पहुंचे और उन्हें बधाई दी।

इस दौरान युवाओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि योगेश सिंह रजवार हमेशा से युवाओं की आवाज को मुखरता से उठाते रहे है और संगठन के लिए उनका समर्पण अनुकरणीय रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में ‘ऑपरेशन प्रहार’ की तैयारी, DGP ने दिये अपराधियों पर सख्त एक्शन के निर्देश

युवाओं ने विश्वास जताया कि आयोग के सदस्य के रूप में योगेश सिंह रजवार बच्चों के अधिकारों की रक्षा और उनके बेहतर भविष्य के लिए प्रभावी कार्य करेंगे। इस अवसर पर योगेश सिंह रजवार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सरकार ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  श्री हनुमान जन्मोत्सव पर सीएम धामी ने श्री हनुमान धाम में किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

साथ ही वंचित, शोषित और असहाय बच्चों के संरक्षण के लिए निरंतर काम करते रहेंगे। उन्होंने पार्टी के शीर्ष एवं जिला नेतृत्व का भी धन्यवाद किया। इस मौके पर कमल रावत, अभिषेक शर्मा, भरत वल्दिया, नवीन पपोला, पंकज कोरंगा, सुमित वर्मा, मनोज गोस्वामी, लोकेश यादव, मुकेश तिवारी, सौरव गोस्वामी, पंकज अधिकारी, दिग्विजय अधिकारी, देवेश गोस्वामी, विकल्प बिष्ट समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad Ad Ad
Ad