स्टील के लोटे से कुचल दिया छोटे भाई का सिर, हल्द्वानी में सुबह-सुबह मर्डर की दहशत

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर से एक दिल दहला देने वाली और खौफनाक हत्या की वारदात सामने आई है। बरेली रोड स्थित राम मंदिर बगीचा क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक पारिवारिक विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई ने अपने ही सगे छोटे भाई की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

मामूली कहासुनी बनी मौत की वजह
प्राप्त जानकारी के अनुसार 03 फरवरी की रात करीब 11 बजे आरोपी संदीप जायसवाल घर पहुंचा। घर आते ही उसका अपने छोटे भाई सोनू जायसवाल से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते झगड़ा हिंसक हो गया। गुस्से में बेकाबू संदीप ने पास में रखा स्टील का लोटा उठाकर सोनू के सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी ने सोनू को तख्त पर पटक-पटककर पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमला इतना क्रूर था कि सोनू लहूलुहान होकर मौके पर ही अचेत हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- नगर आयुक्त पारितोष वर्मा ने संभाली स्वच्छता की कमान, इस इलाके में विशेष सफाई अभियान

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
घायल सोनू को परिजन तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चोटें अत्यधिक गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चश्मदीदों का कहना है कि वारदात के दौरान आरोपी चिल्ला रहा था कि उसका भाई उसकी जिंदगी बर्बाद कर रहा है।

हत्या के बाद फरार हुआ आरोपी
इस जघन्य अपराध को अंजाम देने के बाद आरोपी संदीप जायसवाल मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी बाजार में मोबाइल चोर सक्रिय....! दो महिलाएं बनीं शिकार

हत्या का मुकदमा दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस
मृतक के परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर कानून के हवाले किया जाएगा।

अपडेट

पुलिस ने आरोपी संदीप जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

संदीप जायसवाल पूर्व में भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है।

Ad Ad Ad
Ad