मौसम..भारी बारिश की सम्भावना के चलते कल इस जनपद में स्कूल बंद रहेंगे….

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के कई जिलों में विगत तीन दिन से लगातार हो रही भारी बारिश ने जन जीवन को बुरी तरह से प्रभावित किया है।
अल्मोड़ा। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार 3 सितंबर 2026 को जनपद में भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अंशुल सिंह ने एक दिन का अवकाश घोषित किया है। जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार लगातार बारिश के चलते भूस्खलन, त्वरित बाढ़, बोल्डर गिरने, जलभराव और सड़क मार्ग बंद होने जैसी आपदाओं की आशंका बनी हुई है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा 30(2) के तहत यह निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में FIR दर्ज, जानिए आरोप क्या हैं....

आदेश के तहत 3 सितंबर को अल्मोड़ा जिले के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक शिक्षण कार्य बंद रहेगा। इसके अलावा शोभन सिंह जीना विश्वविद्यालय, सभी राजकीय महाविद्यालय, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान और सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों और संस्थानों के प्रधानाचार्यों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आदेश 2 सितंबर 2026 को जारी किया गया है।

Ad