राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में FIR दर्ज, जानिए आरोप क्या हैं….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। रामलीला मैदान के शुद्धिकरण विवाद ने अब टर्निंग पॉइंट आ गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में FIR दर्ज की गई है। दो दलित युवकों ने राहुल गांधी पर अनुसूचित जाति के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार से ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ का संदेश, शिवराज ने संतों से मांगा साथ; धामी बोले—समर्थन में करेंगे प्रयास

शिकायतकर्ता विनोद आर्य और अमित कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने अमित कुमार की शिकायत के आधार पर FIR संख्या 297/2026 दर्ज की है।

मामले में BNS की धारा 196 और 299 के साथ SC/ST एक्ट की धारा 3(1)(q) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में ₹43.50 करोड़ की नींव, CM धामी का बड़ा विजन_क्रीड़ा विश्वविद्यालय में तैयार होंगे नए चैंपियन

रामलीला मैदान में हुए शुद्धिकरण कार्यक्रम से शुरू हुआ विवाद अब थाने तक पहुंच चुका है। FIR के बाद इस मामले ने उत्तराखंड की राजनीति में भी नई हलचल पैदा कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad