बागेश्वरः 7 साल की मासूम ने बताया ‘मां फंदे पर लटकी है’…

बागेश्वर। पति-पत्नी के आपसी विवाद में पत्नी ने कमरे अंदर फंदे से लटक कर जीवन लीला समाप्त की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला अस्पताल ले गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पगना निवासी हाल (तहसील रोड़) 28 वर्षीय चम्पा देवी पत्नी आनंद सिंह मेहता ने गुरुवार की रात किराए के कमरे में फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली। घटना की जानकारी महिला के 7 वर्षीय बेटी अर्पिता ने आस-पास के लोगों को दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने महिला को पंखे के कुंडे से लटका पाया। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार, शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
बताया जा रहा है कि मृतक चम्पा व पति आनंद सिंह के बीच लगातार लड़ाई झगड़ा होता था। बीते दिवस भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हुई थी। जिसके बाद महिला ने आत्मघाती कदम उठाया। जिला अस्पताल में पहुंचे मृतक की सास कमला देवी ने बताया कि चम्पा की पहले काफलीगैर तहसील के बुहाला ग्राम सभा बहादुरगढ़ में शादी हुई थी। जो वर्ष 2016 में पहले पति को छोड़कर उनके बेटे आनंद सिंह के साथ शादी रचाकर उनके गांव पगना पहुंच गई। शादी के कुछ समय गांव में रहने के बाद चंपा जिला मुख्यालय में किराए पर अपने पति के साथ रहने लगी। शादी के एक साल बाद दोनों की एक बेटी हुई। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच आए दिन अनबन रहती थी। हालांकि घटना के बाद परिजन सदमे में है। इधर पुलिस ने बताया कि वे घटना के कारणों का पता लगा रहा है। मृतका के मायके पक्ष असों में भी माता पिता को घटना की जानकारी दे दी है। घटना के बाद से मृतका के पति आनंद सिंह अपने कमरे में नहीं आया। जो जिला मुख्यालय में ही मैकेनिक का काम करता है।



