60 लाख की स्मैक बरामद, हल्द्वानी में लेडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी (नैनीताल): जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से करीब 60 लाख रुपये की स्मैक बरामद की है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन” के तहत की गई, जिसमें डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में लगातार सख्ती बरती जा रही है। 25 मार्च को पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया।
इस दौरान बेलबाबा क्षेत्र में एक महिला संदिग्ध नजर आई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 203 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब ₹60.90 लाख आंकी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार....मदरसन कंपनी मामले में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने पुलिस पर बोला तीखा हमला

गिरफ्तार महिला की पहचान:
कनिका (40 वर्ष)निवासी शिवनगर ट्रांजिट कैंप, उधम सिंह नगर

अभियुक्ता के खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में धारा 8/21 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब उसके आपराधिक इतिहास और नेटवर्क की जांच कर रही है। इस सफल कार्रवाई के लिए एसएसपी ने पुलिस टीम का उत्साहवर्धन करते हुए ₹2500 का इनाम दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Ex मुस्लिम सलीम वास्तिक निकला 31 साल पुराना मोस्ट वांटेड... रह रहा था पहचान छिपाकर, इस्लाम विरोधी बयानों से बन गया था बहुत लोगों की आंखों का तारा
Ad Ad
Ad